स्वास्थ्य विभाग में ओ.टी. टेक्नीशियन (तृतीय श्रेणी) के 15 पदों पर सीधी भर्ती 

छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा ओ.टी. टेक्नीशियन (तृतीय श्रेणी) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। जारी विज्ञापन के अनुसार विभाग को वित्त विभाग से प्राप्त अनुमति के पश्चात संभाग स्तरीय ओ.टी. टेक्नीशियन के कुल 15 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया है। इन पदों पर भर्ती हेतु आवेदन केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों से ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), नवा रायपुर के माध्यम से संपन्न होगी। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकेंगे।

पद का विवरण:
पदनाम: ओ.टी. टेक्नीशियन (तृतीय श्रेणी)
वेतनमान: लेवल–7 (₹5200 – ₹20200)
रिक्त पदों की संख्या: 15

Related Articles

Back to top button