CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 1710 पदों पर भर्ती, 10 जनवरी 2027 को होगी परीक्षा

CGSSB Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने समूह-2 तृतीय श्रेणी के स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर के उप समूह-02 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। मंडल की ओर से जारी संक्षिप्त विज्ञापन के अनुसार कुल 1710 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित होगी।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से लिए जाएंगे। आवेदन की तारीख और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

1710 पदों पर होगी भर्ती

CGSSB की ओर से जारी विज्ञापन में 12 अलग-अलग पदों को शामिल किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सहायक ग्रेड-3 के 1206 पद हैं। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला-इकाई संवर्ग) के 279 और पंजीयन लिपिक के 50 पद निर्धारित किए गए हैं।

पदवार वैकेंसी

क्र. पद का नाम पदों की संख्या
1 शीघ्रलेखक (हिन्दी) 30
2 शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) 03
3 शीघ्रलेखक (द्विभाषी) 13
4 शीघ्रलेखक वर्ग-3 (द्विभाषी) 05
5 स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिन्दी) 02
6 उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक), सामान्य शाखा (हिन्दी) 34
7 डाटा एंट्री ऑपरेटर 25
8 स्टेनो टायपिस्ट 23
9 सहायक ग्रेड-3 1206
10 पंजीयन लिपिक 50
11 सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा) 40
12 सहायक उप निरीक्षक-अ (जिला-इकाई संवर्ग) 279
कुल 1710

10 जनवरी 2027 को होगी लिखित परीक्षा

CGSSB के अनुसार इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी होने वाले विज्ञापन में दी जाएगी।

विस्तृत विज्ञापन बाद में होगा जारी

मंडल ने स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित नियम एवं शर्तें, पाठ्यक्रम, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा संचालन संबंधी निर्देश CGSSB की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन के रूप में अलग से अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अधीन रहेगी चयन सूची

विज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन पदों के लिए जारी होने वाली चयन सूची सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में लंबित एसएलपी (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अधीन होगी।

अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित ताजा अपडेट और विस्तृत विज्ञापन के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button