स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती: आवेदन की कल आखिरी तारीख, 21 अक्टूबर रात 12 बजे तक करें अप्लाई

Atmanand School Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नौकरी पाने का अवसर तलाश रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के तहत कुल 1812 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026, रात 12 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना होगा।

1812 संविदा पदों पर होगी भर्ती
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में विभिन्न विषयों के व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक और अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थी स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया जाएगा। वहीं, भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच किया जा सकता है।

किस पद के लिए कितनी रिक्तियां?
भर्ती में विभिन्न पदों के लिए निर्धारित रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

व्याख्याता के पद
हिंदी – 51 पद
अंग्रेजी – 65 पद
संस्कृत – 47 पद
भूगोल – 2 पद
अर्थशास्त्र – 3 पद
इतिहास – 3 पद
राजनीति शास्त्र – 3 पद
सामाजिक विज्ञान – 52 पद
गणित – 49 पद
जीव विज्ञान – 39 पद
वाणिज्य – 104 पद
रसायन विज्ञान – 44 पद
भौतिक विज्ञान – 53 पद
शिक्षक एवं अन्य शैक्षणिक पद
प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला – 27 पद
प्रधानपाठक, पूर्व माध्यमिक शाला – 24 पद
सहायक शिक्षक – 590 पद
शिक्षक, हिंदी – 17 पद
शिक्षक, संस्कृत – 17 पद
शिक्षक, अंग्रेजी – 106 पद
शिक्षक, सामाजिक विज्ञान (कला) – 72 पद
शिक्षक, विज्ञान – 56 पद
शिक्षक, गणित – 68 पद
व्यायाम शिक्षक – 50 पद
ग्रंथपाल – 60 पद
कंप्यूटर शिक्षक – 40 पद
प्रयोगशाला सहायक – 170 पद
21 अक्टूबर रात 12 बजे तक करें आवेदन
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में संविदा भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 21 अक्टूबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। अंतिम समय में तकनीकी परेशानी से बचने के लिए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर जांच लें।

महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 21 अक्टूबर 2026, रात 12 बजे
आवेदन में त्रुटि सुधार: 22 से 24 अक्टूबर 2026
संभावित परीक्षा अवधि: 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026

Related Articles

Back to top button