राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, रायपुर और जगदलपुर में कार्यक्रमों में होंगी शामिल

रायपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 से 23 अक्टूबर 2026 तक छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके दौरे को लेकर संबंधित कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं।
रायपुर में स्मारक सिक्का करेंगी जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी करेंगी। इसके बाद वह रायपुर में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल होंगी।
बस्तर दशहरा के कार्यक्रम में होंगी शामिल
राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगी, जहां वह पारंपरिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके साथ ही बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।
राष्ट्रपति के इस दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक आयोजनों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।



