मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिविर में स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई और इस दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण विभिन्न बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान लोगों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर परीक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि जनता को अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी मिल सके और समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

Related Articles

Back to top button