महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए E-KYC अनिवार्य, 3 अप्रैल से शुरू होगा प्रक्रिया

1 अप्रैल | महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। यदि आप इस योजना की आगामी किस्तों का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको E-KYC प्रक्रिया करवाना अनिवार्य होगा। यह प्रक्रिया जिले में 3 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का E-KYC पूरा नहीं होगा, उन्हें भविष्य में भुगतान मिलने में समस्या आ सकती है। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि सभी लाभार्थियों को बिना किसी विघ्न के योजनाओं का लाभ मिल सके।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत भवनों और शहरी क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य है, और केवल इसके पूरा होने के बाद ही लाभार्थियों को आगामी किश्तों का नियमित भुगतान किया जा सकेगा।

ई-केवाईसी प्रक्रिया से लाभार्थियों को न सिर्फ सरकार से मिलने वाली सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि सभी डेटा सही और अद्यतन हो। विभाग ने सभी संबंधित महिला लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लें ताकि उन्हें योजना का पूरा लाभ मिल सके।

Related Articles

Back to top button