दंतेवाडा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियाँ

100 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है।

जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 हेतु जिला चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य संस्थाओं में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार जिला खनिज न्यास निधि (DMF) के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन हेतु स्थानीय स्तर पर भर्ती की जा रही है।

भर्ती में स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, ओटी अटेंडर, ईसीजी टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, डेंटल टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, डार्क रूम असिस्टेंट, सफाई कर्मचारी, वार्ड बॉय, पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कंसल्टेंट तथा एमएसडब्ल्यू जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन पदों के लिए निर्धारित मानदेय ₹11,000 से ₹35,000 प्रतिमाह तक रखा गया है तथा नियुक्ति पूर्णतः 06 माह की संविदा अवधि के लिए अस्थायी रूप से की जाएगी।

Related Articles

Back to top button