राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर चुनाव प्रक्रिया में पक्षपात और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में धांधली हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा लगातार चुनावों में जीत कैसे हासिल कर रही है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जारी विवाद, खासकर मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CEC ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर विपक्ष के खिलाफ पक्षपात करने और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए। ये आरोप राहुल गांधी के हैं; चुनाव आयोग ने दूसरी ओर कहा है कि पिछले एक साल में आयोग के फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मत प्रक्रिया से लिए गए हैं।

नाव आयोग के भीतर भी सामने आया मतभेद

राहुल गांधी के आरोप ऐसे समय में सामने आए हैं, जब चुनाव आयोग के दो अन्य चुनाव आयुक्तों की ओर से SIR और मतदाता सूची से जुड़े कुछ कदमों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने कुछ प्रक्रियाओं और Form 6 में किए गए बदलावों को लेकर सवाल उठाए थे

वहीं, चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अलग-अलग विचार किसी भी संस्थागत निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं और पिछले एक साल में लिए गए फैसले पूर्ण आयोग के सर्वसम्मत निर्णयों का परिणाम हैं।

Related Articles

Back to top button