होर्मुज स्ट्रेट में शिप पर मिसाइल हमला, इंजन रूम तबाह; एक क्रू मेंबर की मौत

Strait of Hormuz Attack: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक शिप पर मंगलवार को अचानक मिसाइल हमले की घटना सामने आई है। हमला उस समय हुआ जब शिप जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा था। अज्ञात प्रोजेक्टाइल के सीधे इंजन रूम में टकराने से जहाज के इंजन एरिया को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना में एक क्रू मेंबर की मौत की खबर है।

बाकी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालने के लिए ओमान का कोस्ट गार्ड अभियान चला रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इंजन रूम में लगी मिसाइल, भारी नुकसान

ब्रिटेन की UK Maritime Trade Operations (UKMTO) ने मंगलवार को घटना की जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, शिप की कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने घटना की सूचना दी।

बताया गया कि शिप होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान उस पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल आकर लगा। इसकी टक्कर सीधे इंजन रूम में हुई, जिससे जहाज के इंजन एरिया को भारी नुकसान पहुंचा।

हमले के बाद शिप की स्थिति और उसमें सवार अन्य क्रू मेंबर्स को लेकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

एक क्रू मेंबर की मौत, बाकी को बचाने में जुटा ओमान

घटना में एक क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, जहाज पर मौजूद अन्य सदस्यों को सुरक्षित निकालने के लिए ओमान का कोस्ट गार्ड अभियान चला रहा है।

अधिकारियों की प्राथमिकता शिप पर मौजूद बाकी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकालना और घटना के बाद जहाज की स्थिति का आकलन करना है।

किसने किया हमला? अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शिप पर हमला किसने किया। UKMTO की ओर से भी हमलावर की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जहाज को निशाना बनाने के पीछे किसका हाथ था।

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ी सुरक्षा चिंता

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल और गैस की आवाजाही होती है। ऐसे में किसी व्यावसायिक शिप पर हमला होने की घटना से क्षेत्र की समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

फिलहाल घटना से जुड़े अन्य विवरण और हमले के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button