छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर संविदा भर्ती, सितंबर में आवेदन और अक्टूबर में संभावित परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग के तहत संचालित आत्मानंद स्कूलों में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक के कुल 1812 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। भर्ती में व्याख्याता, प्रधानपाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल और प्रयोगशाला सहायक समेत विभिन्न पद शामिल हैं।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होने की संभावना है, जबकि कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBT) का आयोजन अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है।

सितंबर में जारी होगा ऑनलाइन आवेदन लिंक

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी कर दिया गया है। विज्ञापित पदों के नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होगी।

अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, भर्ती संबंधी दिशा-निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और पदवार आरक्षण सहित अन्य जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन का लिंक सितंबर 2026 में जारी होने की संभावना है।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में संभावित CBT परीक्षा

आत्मानंद स्कूल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। विभाग के अनुसार परीक्षा अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित है। परीक्षा की निश्चित तारीख और अन्य जरूरी निर्देश आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग की ओर से जारी किए जाएंगे।

सहायक शिक्षक के 590 पद

कुल 1812 रिक्त पदों में सबसे अधिक 590 पद सहायक शिक्षक के हैं। इसके अलावा व्याख्याता के विभिन्न विषयों में भी पद शामिल हैं। इनमें हिंदी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, भूगोल-अर्थशास्त्र के 5, इतिहास-राजनीति के 6, सामाजिक विज्ञान के 52, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44 और भौतिकी के 53 पद शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button