जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) के 35 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी
भर्ती के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 02 अगस्त 2026


कार्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा विभाग में तृतीय श्रेणी तकनीकी (अकार्यपालिक) अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
जारी विज्ञापन के अनुसार अनुरेखक (सिविल) के कुल 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ जल संसाधन (अराजपत्रित तकनीकी) सेवा भर्ती नियम 2016 तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप संपादित की जाएगी।
विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी व्यापमं की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
भर्ती के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 02 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
अनुरेखक (सिविल) पद हेतु अभ्यर्थी को—
रेखा चित्र (ड्राइंग) विषय सहित हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है,
अथवा
राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त मंडल से समकक्ष योग्यता प्राप्त होना चाहिए।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को
वेतन मैट्रिक्स 19500 – 62000, लेवल-4 के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।
उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद व्यापमं की वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय-सीमा में आवेदन करें।



