छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक बारिश-आंधी के आसार

 

रायपुर| प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन दर्ज किया गया है। हालांकि, इस दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया।

अगले तीन दिन रहेंगे अहम
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम के इसी तरह अस्थिर बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में बाद में होगी बढ़ोतरी
विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहेगा। इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। साथ ही, अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को बदलते मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button