UGC NET 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा फिर होगी, 9-10 सितंबर को री-एग्जाम

UGC NET September 2026 Exam: UGC-NET जून 2026 की परीक्षा में प्रश्नपत्रों को लेकर सामने आई गड़बड़ियों के बाद तीन विषयों के अभ्यर्थियों को एक बार फिर परीक्षा देनी होगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। NTA ने इसके लिए 9 और 10 सितंबर 2026 की तारीखें तय की हैं। वहीं, बाकी 84 विषयों की परीक्षा प्रक्रिया पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार ने दी जानकारी
UGC-NET जून 2026 से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट को री-एग्जाम की जानकारी दी। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को तीनों विषयों की नई परीक्षा तारीखों के बारे में बताया।
यह मामला समाजशास्त्र की परीक्षा देने वाले एक अभ्यर्थी की याचिका के बाद अदालत पहुंचा था। याचिका में परिणाम घोषित करने पर रोक लगाने, स्वतंत्र जांच कराने और परीक्षा दोबारा आयोजित करने की मांग की गई थी। सरकार की ओर से दी गई जानकारी को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने याचिका का निपटारा कर दिया।
9 और 10 सितंबर को होगी परीक्षा
NTA के तय कार्यक्रम के अनुसार तीनों विषयों की परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
- अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, दोपहर 3 बजे से



