श्री पी.आर. साहू बने छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष
जांजगीर में चुनाव संपन्न हुआ


छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर स्थित तृतीय वर्ष की कर्मचारी संघ के कार्य के सभा कक्ष में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से अध्यक्ष, सचिव वो अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे सर्वप्रथम कार्यक्रम में परिचय की पश्चात निर्वाचन का कार्यक्रम आरंभ हुआ|
प्रदेश निर्वाचन अधिकारी व कर्मचारी नेता श्री सुजान बिन्द ने चुनाव संपन्न कराने हेतु प्रक्रिया आरंभ की, जिसमें सभी के विचार आमंत्रित किए गए तथा बिना वोटिंग के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया| चुनाव में श्री पी. आर. साहू पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को जांजगीर जिला अध्यक्ष श्री मनोज यादव ने उनका नाम प्रस्तावित किया, जिनका समर्थन श्री गंगाराम केंद्रीय ने किया|

निर्वाचन अधिकारी द्वारा किसी और को समय देते हुए और लोगों को नाम प्रस्तावित करने का अनुरोध किया किंतु श्री पी आर साहू के विरोध में किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम सामने नहीं लाया तत्पश्चात निर्धारित समय समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी श्री सुजान बिन्द श्री पी आर साहू को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष होने की घोषणा की|
निर्वाचन पश्चात नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों ने जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं साथ ही आप सबको जब कभी मेरी आवश्यकता हो मुझे सेवा का अवसर अवश्य दें|
सभा को कोंडागांव के जिला अध्यक्ष चमन लाल वर्मा ने बिलासपुर के जिला अध्यक्ष गंगा राम गेंदले कोरिया के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कोरबा के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू कवर्धा से पवन ठाकुर मुंगेली से वीरेंद्र कुमार ध्रुव के अलावा अन्य ने संबोधित किया| कार्यक्रम में श्री बजरंग साहू, सुनील, अश्वनी, आशीष, श्रीमती हिमाक्षी सूर्यवंशी आदि अनेकों लोग उपस्थित थे



