बीजापुर में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के 8 पदों पर भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

Bijapur जिले में जिला प्रशासन द्वारा डीएमएफ मद अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यानिकी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के रिक्त पदों पर मासिक मानदेय आधारित अस्थायी भर्ती निकाली गई है। पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के कुल 8 पद भरे जाएंगे। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है।

पदनाम कार्यक्रम वेतन कुल पद
ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी डीएमएफ ₹26,490 प्रतिमाह (एकमुश्त) 08

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास कृषि या उद्यानिकी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

आवेदन की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को आवेदन पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां 15 जून 2026 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक उद्यान, जिला बीजापुर में रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा करनी होंगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती में चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

  • शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों का 80 प्रतिशत अंक निर्धारित
  • अनुभव के लिए प्रति वर्ष 1 अंक, अधिकतम 5 अंक
  • साक्षात्कार के लिए 15 अंक निर्धारित

अंतिम मेरिट सूची कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। समान अंक होने की स्थिति में बीजापुर जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद बस्तर संभाग और फिर राज्य स्तर के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

आयु सीमा

1 जनवरी 2026 की स्थिति में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

नियुक्ति की प्रमुख शर्तें

  • नियुक्ति प्रारंभिक रूप से एक वर्ष के लिए होगी।
  • कार्य मूल्यांकन और विभागीय आवश्यकता के आधार पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।
  • चयनित अभ्यर्थियों को पदस्थापना स्थल पर निवास करना अनिवार्य होगा।
  • प्रतिमाह कार्य प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
  • संविदा अवधि के दौरान एक माह की पूर्व सूचना देकर सेवा समाप्त की जा सकेगी।
  • किसी प्रकार का अतिरिक्त भत्ता या स्थायी सरकारी सेवा लाभ नहीं मिलेगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

शासकीय, अर्धशासकीय या निजी संस्थानों में कार्यरत उम्मीदवारों को आवेदन के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) संलग्न करना अनिवार्य होगा। नियुक्ति आदेश जारी होने के एक सप्ताह के भीतर जिला मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Related Articles

Back to top button