कांकेर में ग्राम पंचायत सचिव के 27 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू


जिला पंचायत कांकेर द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 27 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं |
जारी सूचना के अनुसार उम्मीदवारों को अपना आवेदन स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा। विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी
- पद नाम: ग्राम पंचायत सचिव
- कुल पद: 27
- वेतनमान: ₹3500 – ₹10000 + ग्रेड वेतन ₹1100
- आवेदन माध्यम: स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक
- आवेदन की अंतिम तिथि: 09 जून 2026
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता District Kanker Official Website आयु सीमा और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
जिला पंचायत कांकेर की इस भर्ती को ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में की जाएगी।



