डॉन 3’ विवाद में घिरे रणवीर सिंह, FWICE के फैसले के खिलाफ CCI पहुंच सकते हैं प्रोड्यूसर्स


Ranveer Singh इन दिनों अपनी फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। फिल्म से आखिरी समय में दूरी बनाने के बाद मामला अब इंडस्ट्री स्तर तक पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विवाद के चलते फिल्म इंडस्ट्री की संस्था FWICE ने अभिनेता के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसके बाद उनकी आने वाली फिल्मों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani ने अपनी को-प्रोड्यूस फिल्म Don 3 से रणवीर सिंह के हटने को लेकर FWICE में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि अभिनेता के अचानक पीछे हटने से प्रोजेक्ट को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
‘डॉन 3’ छोड़ने पर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह पहले ‘डॉन 3’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे, लेकिन बाद में अन्य फिल्मों की व्यस्तता के चलते उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। इसी फैसले से निर्माता नाराज हो गए और आर्थिक हर्जाने की मांग करते हुए मामला FWICE तक पहुंचा।
आने वाली फिल्मों पर पड़ सकता है असर
FWICE के फैसले के बाद रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। फिल्मों में काम करने वाले टेक्नीशियन, स्पॉट बॉय, लाइटमैन और मेकअप आर्टिस्ट जैसे कई विभागों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। ऐसे में निर्माता भी स्थिति को लेकर चिंतित बताए जा रहे हैं।
CCI पहुंच सकते हैं फिल्म निर्माता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की आगामी फिल्मों के निर्माता अब कॉम्पिटिशन कमिशन ऑफ इंडिया (CCI) का रुख कर सकते हैं। इंडस्ट्री के कुछ प्रोड्यूसर्स का मानना है कि किसी अभिनेता के खिलाफ इस तरह का गैर-सहयोग आदेश फिल्म निर्माण और कारोबार दोनों को प्रभावित कर सकता है।
फिलहाल इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह विवाद चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।



