पेंशनर संघों ने किया छग पेंशनर फोरम का गठन

बस्तर के चंद्रिका सिंह बने प्रांतीय संयोजक

रायपुर । राजधानी में प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संघों के प्रांत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक हुई । जिसमें सभी संघ ने एकसाथ मिलकर छत्तीसगढ़ पेंशनर फोरम गठित करते हुए लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष चंद्रिका सिंह को सर्वसम्मति से प्रांतीय संयोजक मनोनीत किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष डॉ डी पी मनहर को और आर के थवाईत प्रांत अध्यक्ष छग प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ को फोरम के उप प्रांतीय संयोजक बनाया गया। छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा को प्रांतीय महामंत्री , जयनारायण श्रीवास्तव प्रांत अध्यक्ष राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ को संरक्षक बनाने के साथ ही अनिल शुक्ला प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा को प्रमुख सलाहकार और विद्याभूषण दुबे को प्रांतीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

बैठक में उपस्थित वीरेंद्र नामदेव प्रांत अध्यक्ष भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के द्वारा पेंशनर फोरम गठन पर असहमति जताई गई। इस पर फोरम के प्रांतीय संरक्षक जयनारायण श्रीवास्तव के द्वारा श्री नामदेव को उनके निर्णय पर पुनर्विचार करने का समय दिया गया। जवाब में श्री नामदेव अपने निर्णय पर बने रहे और अन्य कार्य से बैठक से उठकर चले गए।

इस अवसर छग पेंशनर फोरम के नव निर्वाचित प्रांतीय संयोजक चंद्रिका सिंह ने कहा केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा प्रदेश के पेंशनरों को समय पर महंगाई का लाभ नहीं दिया जा रहा है। ऐसे अनेक आर्थिक , कैशलेस चिकित्सा सुविधा के वंचित रखा गया है । इस पर मुख्यमंत्री वित्त मंत्री आदि से जल्द ही पेंशनर फोरम मिलेगा।

संरक्षक श्री श्रीवास्तव ने बताया कि फोरम की अगली बैठक 10 में के बाद रखी जाएगी जिसमें अन्य पेंशनर संघ के प्रांत अध्यक्षों को आमंत्रित कर पेंशनर फोरम का विस्तार संभाग व जिला स्तर पर किया जाएगा।
उक्त जानकारी प्रान्तीय प्रवक्ता विद्या भूषण के द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button