रायपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू और अवैध शराब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार, 18.340 लीटर शराब जब्त

रायपुर। गणेश विसर्जन और आगामी आयोजनों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री, सार्वजनिक रूप से शराबखोरी और धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 धारदार चाकू और 18.340 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 12 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

मौदहापारा में चाकू दिखाकर धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

मौदहापारा थाना क्षेत्र में आंबेडकर अस्पताल के एंबुलेंस स्टैंड के सामने लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। मौके से लोकेश बंजारे (19) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया।

कोतवाली क्षेत्र में शराब और चाकू बरामद

कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरन बाजार में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे विनोद निहाल (19) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 5,760 रुपये की शराब जब्त की गई।

वहीं, मैना चौक के पास चाकू लेकर घूम रहे गौरव क्रोजे (20) और एक 16 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा। दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए।

गोलबाजार में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई

गोलबाजार थाना क्षेत्र के मटन मार्केट के सामने अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने अरूप घोष (29) और विकास मार्टिन (44) को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई।

इसी थाना क्षेत्र के पेटी लाइन में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर अविनाश दुबे (49) के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

विसर्जन और आगामी आयोजनों को लेकर बढ़ाई निगरानी

गणेश विसर्जन और शहर में होने वाले आगामी आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी, अवैध शराब की बिक्री और धारदार हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने आम लोगों से गणेश विसर्जन और अन्य आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था

Related Articles

Back to top button