AAP को बड़ा झटका: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होने का ऐलान


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने करीब 14 साल का अपना राजनीतिक सफर खत्म करते हुए आम आदमी पार्टी से अलग होने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है।
24 अप्रैल को किए गए इस औपचारिक ऐलान में चड्ढा ने न सिर्फ अपने फैसले की पुष्टि की, बल्कि यह भी बताया कि उनके साथ AAP के कुल 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होंगे। यह घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में पहले से चर्चा में था, लेकिन इतने बड़े स्तर पर सांसदों के एक साथ पार्टी छोड़ने की उम्मीद नहीं की जा रही थी।
इन सांसदों के नाम शामिल
चड्ढा के अनुसार, बीजेपी में शामिल होने वाले अन्य सांसदों में हरभजन सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, विक्रम साहने, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शामिल हैं।
AAP की राज्यसभा में घटेगी ताकत
इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की संख्या घटकर केवल तीन सांसदों तक सीमित रह जाने की बात कही जा रही है, जो पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
राजनीतिक असर पर नजर
इस फैसले के बाद राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इससे संसद में समीकरण बदल सकते हैं और आने वाले समय में इसका असर कई राज्यों की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।
फिलहाल, AAP की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, जबकि बीजेपी इस घटनाक्रम को अपने लिए बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देख सकती है।



