बिना लिखित परीक्षा नौकरी का मौका: महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में गेस्ट टीचर भर्ती, 3 जुलाई को सीधा इंटरव्यू

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 30 मई 2026। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महंत बिसाहू दास कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन द्वारा विभिन्न विषयों में गेस्ट टीचर (अतिथि शिक्षक) पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप आधिकारिक वेबसाइट MGUVV पर उपलब्ध है।

रिक्त पदों का विवरण

1. एग्रोनॉमी (Agronomy)

  • पद संख्या: 01
  • साक्षात्कार तिथि: 03 जुलाई 2026
  • समय: प्रातः 10:00 बजे

2. प्लांट पैथोलॉजी (Plant Pathology)

  • पद संख्या: 01
  • साक्षात्कार तिथि: 03 जुलाई 2026
  • समय: दोपहर 2:00 बजे

मानदेय

योग्यता मानदेय
Ph.D. + NET ₹1800 प्रतिदिन (अधिकतम ₹40,000 प्रतिमाह)
Ph.D. ₹1800 प्रतिदिन (अधिकतम ₹40,000 प्रतिमाह)
M.Sc. + NET ₹1500 प्रतिदिन (अधिकतम ₹36,000 प्रतिमाह)
M.Sc. ₹1200 प्रतिदिन (अधिकतम ₹26,000 प्रतिमाह)

आवेदन की अंतिम तिथि

अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र एवं शोध प्रकाशनों की प्रतियों सहित 20 जून 2026 सायं 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं।

साक्षात्कार स्थल

डीन कार्यालय
महंत बिसाहू दास कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन
आई.टी.आई. नई बिल्डिंग, प्रथम तल, गौरेला,

जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं आवेदन प्रारूप के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का अवलोकन कर सकते हैं।

जारीकर्ता:
डीन
महंत बिसाहू दास कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड रिसर्च स्टेशन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़।

Related Articles

Back to top button