रायपुर में IPL का रोमांच, स्टेडियम में 14 चीजों पर रहेगा प्रतिबंध, सुरक्षा में तैनात होंगे 1 हजार जवान

Indian Premier League 2026 के मुकाबलों को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 और 13 मई को होने वाले आईपीएल मैचों के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मैच के दौरान Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में करीब एक हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

प्रशासन की ओर से स्टेडियम के भीतर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 14 प्रकार की वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दर्शकों को प्रवेश के दौरान कड़ी जांच से गुजरना होगा।

इन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

मैच के दौरान स्टेडियम में निम्न वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी—

  • बीड़ी, सिगरेट और अन्य धूम्रपान सामग्री
  • शराब और नशीले पदार्थ
  • सभी प्रकार के सिक्के
  • प्रचार सामग्री और बैनर
  • ज्वलनशील पदार्थ
  • बोतल, कैन और कांच की वस्तुएं
  • तेज धारदार सामान
  • हथियार या संदिग्ध वस्तुएं
  • लेजर लाइट
  • ड्रोन कैमरा
  • बड़े बैग और सूटकेस
  • पटाखे और विस्फोटक सामग्री
  • सेल्फी स्टिक
  • पालतू जानवर

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक और पार्किंग के भी विशेष इंतजाम

मैच के दौरान स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार किया गया है। दर्शकों से अपील की गई है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और केवल वैध टिकट के साथ ही प्रवेश करें।

रायपुर में 13 साल बाद आईपीएल मुकाबले होने जा रहे हैं, ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही समय में अधिकांश टिकट बिक गए थे।

Related Articles

Back to top button