Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि के लिए रहेगा शुभ दिन?

Aaj Ka Rashifal 6 October 2026: आज 6 अक्टूबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। प्रेम, परिवार, नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
आज का मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए आज मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने के अवसर बनेंगे। सामूहिक रूप से किए जाने वाले कार्यों में सहयोग मिलेगा। बेवजह के आरोप-प्रत्यारोप से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा। घर खरीदने से जुड़ी बातचीत में प्रगति हो सकती है।
शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 8
आज का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों की सामाजिक छवि में सुधार होगा। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बनेंगे। पुराने विवादों से दूरी बनाए रखें। आज यात्रा को टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 6
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को आज अति आत्मविश्वास से बचना होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आ सकती है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार के लोगों से मेल-मिलाप के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 9
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को आज दिए गए और सामूहिक रूप से किए जाने वाले कार्यों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मुलाकातों को शाम से पहले पूरा करना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भविष्य से जुड़े फैसले मौजूदा परिस्थितियों को देखकर ही लें। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 1
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों को परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। पारिवारिक मामलों में धन और ऊर्जा खर्च हो सकती है। उच्च अधिकारियों से बहस करने से बचें और संयम से काम लें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 3
आज का तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों को आज विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय बनाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी मामले में पक्षपात करने से बचें। शेयर बाजार में तत्काल लाभ की उम्मीद कम रहेगी, इसलिए निवेश संबंधी फैसलों में सावधानी रखें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को आज नियमों का पालन करने के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। पुराने मामले दोबारा तनाव का कारण बन सकते हैं। कारोबार में दूसरों से सहयोग मिलने में परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 5
आज का धनु राशिफल
धनु राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न बरतें। प्रेम संबंधों में कुछ दूरी या उदासीनता महसूस हो सकती है।
शुभ रंग- येलो
शुभ अंक- 3
आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में तेजी से निर्णय लेना लाभकारी हो सकता है। भावनात्मक संबंधों में साथी का व्यवहार उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- पीकॉक ब्लू
शुभ अंक- 4
आज का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को कारोबार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण फैसले सूझबूझ और सोच-विचार के साथ लें। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7
आज का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और प्रसन्नता से भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में लिए गए अच्छे फैसले भविष्य में लाभ दे सकते हैं। सामाजिक और व्यक्तिगत प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होने के संकेत हैं।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 8


