हाई कोर्ट में लाइब्रेरी असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती, स्नातक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हाई कोर्ट में लाइब्रेरी असिस्टेंट (जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट) के 20 पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-4 (19,500 से 62,000 रुपये) के तहत वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

पदों का वर्गवार विवरण

भर्ती के तहत कुल 20 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें—

  • अनारक्षित (UR) – 10 पद (3 महिलाओं सहित)
  • अनुसूचित जाति (SC) – 3 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST) – 4 पद (1 महिला सहित)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) – 3 पद

इसके अलावा कुल रिक्तियों में से 2 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लाइब्रेरी साइंस में स्नातक (Bachelor Degree in Library Science) की डिग्री होना अनिवार्य है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आरक्षण

भर्ती में शारीरिक रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसमें OA, OL, OAL, BL, B, LV, HH, OH, एसिड अटैक पीड़ित, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, ड्वार्फिज्म, लेप्रोसी क्योर तथा ऑटिज्म श्रेणी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण नियम

  • SC, ST और OBC वर्ग के लिए आरक्षित पद केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए मान्य होंगे।
  • अन्य राज्यों के SC, ST एवं OBC अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में माना जाएगा।
  • OBC अभ्यर्थी क्रीमी लेयर में शामिल नहीं होने चाहिए।
  • महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ केवल छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिला उम्मीदवारों को मिलेगा।

पदों की संख्या में हो सकता है बदलाव

हाई कोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार रिक्त पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार बढ़ाई या घटाई जा सकती है। आरक्षित पदों की संख्या में भी परिवर्तन संभव है। भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में लंबित SLP (C) संख्या 19668/2022 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत भर्ती विज्ञापन का अध्ययन कर पात्रता, आयु सीमा और अन्य नियमों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related Articles

Back to top button