बलरामपुर में अतिथि शिक्षक भर्ती: एकलव्य विद्यालय में PGT-TGT सहित 13 पदों के लिए आवेदन शुरू

बलरामपुर-रामानुजगंज। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति के अंतर्गत संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भेलवाडीह में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों के अतिथि शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती की जाएगी। यह नियुक्तियां अस्थायी रूप से निर्धारित मानदेय पर की जाएंगी तथा चयन वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) के माध्यम से होगा।

विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम (CBSE पैटर्न) के अनुसार शिक्षण कार्य संचालित करने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन की तिथि

  • आवेदन प्रारंभ: 24 जून 2026
  • अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026
  • समय: प्रातः 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • आवेदन जमा करने का स्थान: संबंधित कार्यालय, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज

रिक्त पद

पीजीटी (PGT)

  • कंप्यूटर साइंस (अंग्रेजी माध्यम) – 01
  • अर्थशास्त्र (अंग्रेजी माध्यम) – 01
  • हिन्दी – 01
  • भौतिक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) – 01
  • रसायन विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) – 01
  • गणित (अंग्रेजी माध्यम) – 01
  • जीवविज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) – 01
  • अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) – 01

टीजीटी (TGT)

  • गणित (अंग्रेजी माध्यम) – 01
  • संगीत शिक्षक – 01
  • पीटीआई (पुरुष) – 01

गैर-शैक्षणिक पद

  • स्टाफ नर्स – 01
  • काउंसलर – 01

कुल रिक्त पद: 13

पात्रता एवं महत्वपूर्ण शर्तें

  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • अधिकतम आयु NESTS Guidelines के अनुसार निर्धारित होगी।
  • अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है।
  • प्रत्येक पद पर केवल एक-एक रिक्ति होने के कारण एकल पद पर आरक्षण लागू नहीं होगा।
  • पदवार शैक्षणिक एवं अन्य अनिवार्य योग्यताएं विस्तृत विज्ञापन के अनुसार मान्य होंगी।

चयन प्रक्रिया

सभी पात्र अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू (साक्षात्कार) के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन जमा कर आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए:

इन वेबसाइटों पर भर्ती संबंधी विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

Related Articles

Back to top button