विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन गणेशोत्सव समिति का विशाल भंडारा संपन्न

1300 कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

नवा रायपुर : विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन, गेट नंबर 1 में प्रत्येक वर्ष की भांति विभागाध्यक्ष कार्यालय के कर्मचारियों अधिकारियों की सुख शांति समृद्धि मंगल कामना हेतु भगवान श्री गणेश की 9 वें वर्ष स्थापित अंतिम दिवस प्रसाद वितरण भंडारा कार्यक्रम दिनांक 29 सितंबर दिन मंगलवार को बहुत ही गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ।

भंडारे में इंद्रावती भवन संचालनालय एवं मंत्रालय के लगभग 1300 कर्मचारियों अधिकारियों ने शांतिपूर्वक कतारबद्ध लाइन में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण कियाl प्रसाद के रूप में पूरी छोले पुलाव लड्डू पापड़ एवं पानी पाउच वितरित किए गए ।। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचालक कोष लेखा पेंशन श्री एस. जयवर्धन साहब को प्रतिनिधि मंडल द्वारा शाल श्रीफल मोमेंटो एवं पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।। भंडारा कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर दिलदार सिंह मरावी द्वारा भगवान श्री गणेश में सभी सामग्रियों का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया।।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ, जितेंद्र सिंह ठाकुर, करण सिंह अटेरिया, विद्याभूषण दुबे, विषम बारले, मंत्रालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, संयुक्त संचालक भैया गिरीश काले, श्रीमती किरण मकाम, अभिषेक शर्मा, इंद्रावती ट्रेजरी ऑफिसर सुनील उपाध्याय, विक्रम ध्रुव, नागेंद्र ठाकुर, गंगेश चंद्रा, सुरेश मिश्रा, परमानंद गुप्ता, प्रदीप नंदनवान, सलीम खान, सुनील यादव, दिलीप बंजारे, वर्षा साहू, मंत्रालय मेंटेनेंस प्रभारी अमित चंद्राकर, दीपक नामदेव, मिथिलेश, चेतन कुर्रे प्रदीप बघेल, नरेश पाल, गीतांजलि मैडम, वीरेंद्र राठौड़, आदि ने प्रमुख रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अपना हाथ बटाया।

श्री राम चरित्र मानस मंडली द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग के रामू बरिया जी के सौजन्य से संपन्न हुआ।। कार्यक्रम का संचालन विद्याभूषण दुबे जी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के आयोजक डॉ . जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वालों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button