CGBSE CG Board Result 2026 जारी: 10वीं में संध्या नायक, 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, देखें मेरिट लिस्ट


रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।
इस बार बोर्ड परीक्षा में लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
10वीं में संध्या नायक बनीं प्रदेश टॉपर
हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में महासमुंद जिले की संध्या नायक ने 594 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उनका प्रतिशत लगभग 99 फीसदी रहा।
12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने मारी बाजी
हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया। उनके प्रदर्शन की पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है।
इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
CGBSE के अनुसार, इस वर्ष करीब 3.20 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया था।
पेपर लीक के बावजूद समय पर जारी हुआ रिजल्ट
इस वर्ष 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने की घटना सामने आई थी, जिससे परीक्षा प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी। हालांकि बोर्ड ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को सामान्य किया और तय समय पर परिणाम घोषित कर दिया।
छात्र ऐसे देखें रिजल्ट
विद्यार्थी अपना रिजल्ट CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।
टॉपर्स ने बढ़ाया प्रदेश का मान
इस बार संध्या नायक और जिज्ञासु वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। पूरे प्रदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।



