आदित्य धर की अपीलः ‘धुरंधर द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें


मुंबई, 18 मार्च 2026 | बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से दर्शकों से खास अपील की है कि फिल्म देखने के बाद वह स्पॉइलर शेयर न करें।
जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ कल 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि पेड प्रीव्यू आज से शुरू हो चुके हैं और शुरुआती शो में जबरदस्त माहौल बन रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से खास अपील की है कि फिल्म देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें।
आदित्य धर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमने ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अपना दिल और मेहनत लगाई है, जिससे आप हर द्विस्ट और हर इमोशन को वैसे ही महसूस करें जैसे इसे बनाया गया है। थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों, परिवार और बाकी लोगों के साथ बैठकर एक जैसा अनुभव करना ही असली मजा है।”
आदित्य धर ने लिखा, “फिल्में ऐसे ही देखी जानी चाहिए, न कि किसी के फोन पर खराब क्वालिटी में। इसलिए मेरी दिल से एक ही गुजारिश है… कृपया स्पॉइलर शेयर न करें। हर दर्शक बिना कुछ जाने, लेकिन उत्सुकता के साथ फिल्म देखने आए और अपने हिसाब से उसे महसूस करे।”



