PGT बनने का सुनहरा मौका! रायगढ़ में गेस्ट टीचर भर्ती, जानें कब और कैसे होगा चयन

Raigarh Guest Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS), छर्राटांगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 12 अगस्त 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भर्ती पूरी तरह संविदा (Contract Basis) पर होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार निम्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी—
- PGT (भूगोल)
- PGT (अंग्रेजी)
- ऑटोमोटिव लैब कौशल शिक्षक (Automotive Lab Skill Teacher)
विद्यालय ने बताया कि इन पदों के लिए 3 जुलाई 2026 को भी वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया था, लेकिन योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण पद रिक्त रह गए। अब शैक्षणिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए दोबारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।
12 अगस्त को सुबह 8 बजे होगा इंटरव्यू
इच्छुक उम्मीदवार 12 अगस्त 2026, सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों एवं उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा।
अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता अनिवार्य
विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को CBSE अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन का अनुभव एवं दक्षता होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता NESTS/EMRS द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
यहां देखें भर्ती की पूरी जानकारी
भर्ती से संबंधित पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट emrschharratangar.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि इंटरव्यू में शामिल होने से पहले सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें।



