अमेरिका में Essar लगाएगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट, 2030 में शुरू होगा उत्पादन

नई दिल्ली। भारतीय उद्योग समूह Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में 15 अरब डॉलर की लागत से एक विशाल स्टील प्लांट स्थापित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 सितंबर को व्हाइट हाउस में इस परियोजना की घोषणा की। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह प्लांट पूरी तरह विकसित होने के बाद अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े स्टील संयंत्रों में शामिल होगा।
यह स्टील प्लांट अमेरिका के आयोवा राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बनाया जाएगा। परियोजना में शुरुआती चरण में करीब 7.5 मिलियन टन सालाना स्टील उत्पादन की क्षमता होगी, जिसे आगे बढ़ाकर लगभग 1 करोड़ टन सालाना किया जा सकेगा। प्लांट में स्टील का पहला उत्पादन 2030 में शुरू होने की उम्मीद है।
कुल निवेश 18 अरब डॉलर, 6 हजार निर्माण नौकरियां
Essar Group की इस पूरी अमेरिकी परियोजना में कुल निवेश करीब 18 अरब डॉलर बताया गया है। इसमें 15 अरब डॉलर आयोवा में स्टील प्लांट के लिए और करीब 3 अरब डॉलर मिनेसोटा में आयरन-ओर से जुड़ी परियोजनाओं के लिए है।
परियोजना के निर्माण चरण के दौरान करीब 6,000 नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। प्लांट शुरू होने के बाद करीब 1,750 स्थायी नौकरियों का सृजन होने की उम्मी
मिनेसोटा की खदान से आएगा आयरन ओर
इस परियोजना को अमेरिका में एकीकृत माइन-टू-स्टील सप्लाई चेन के रूप में विकसित किया जा रहा है। आयोवा के प्रस्तावित स्टील प्लांट को कच्चा माल मिनेसोटा के नैशवॉक स्थित Mesabi Metallics की आयरन-ओर खदान से मिलेगा।
कंपनी इस खदान के विकास में पहले ही 2.5 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर चुकी है। व्हाइट हाउस के अनुसार, यह खदान करीब 50 वर्षों में अमेरिका में शुरू हुई नई आयरन-ओर खदानों में एक महत्वपूर्ण परियोजना है।
अमेरिका में बनेगा पूरी तरह इंटीग्रेटेड स्टील सिस्टम
परियोजना की खासियत यह है कि इसमें आयरन-ओर की माइनिंग से लेकर स्टील उत्पादन तक की सप्लाई चेन को अमेरिका के भीतर जोड़ने की योजना है। मिनेसोटा से आयरन-ओर को आयोवा स्थित प्लांट तक पहुंचाया जाएगा, जहां आधुनिक तकनीक के जरिए स्टील का उत्पादन किया जाएगा।2030 से शुरू होगा स्टील उत्पादन
Mesabi Metallics के प्रस्तावित प्लांट में 2030 तक स्टील उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआती क्षमता 7.5 मिलियन टन सालाना होगी, जबकि परियोजना के पूरी तरह विकसित होने के बाद क्षमता करीब 10 मिलियन टन प्रति वर्ष तक पहुंच सकती है।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में परियोजना की घोषणा करते हुए इसे अमेरिका के स्टील उद्योग के लिए एक बड़ी औद्योगिक परियोजना के तौर पर पेश किया। वहीं, Essar Group की ओर से इसे अमेरिका में माइनिंग से लेकर स्टील उत्पादन तक एक एकीकृत औद्योगिक श्रृंखला विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निवेश बताया गया है।
Essar Steel Plant: एक नजर में
-
कंपनी: Mesabi Metallics, Essar Group की अमेरिकी कंपनी
-
स्टील प्लांट का स्थान: दक्षिण-पूर्वी आयोवा, अमेरिका
-
स्टील प्लांट निवेश: करीब 15 अरब डॉलर
-
कुल अमेरिकी निवेश: करीब 18 अरब डॉलर
-
पहले चरण की क्षमता: 7.5 मिलियन टन स्टील/वर्ष
-
पूरी क्षमता: करीब 10 मिलियन टन/वर्ष
-
उत्पादन शुरू होने की उम्मीद: 2030
-
निर्माण के दौरान रोजगार: करीब 6,000
-
स्थायी रोजगार: करीब 1,750
-
आयरन-ओर स्रोत: नैशवॉक, मिनेसोटा की Mesabi Metallics खदान



