छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर में भी बरसेंगे बादल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। जगदलपुर और आसपास के इलाकों में बारिश के चलते तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से बुधवार और गुरुवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम छत्तीसगढ़ को करेगा प्रभावित

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 सितंबर को सुबह 11:30 बजे डिप्रेशन पश्चिम-मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 17.9 डिग्री उत्तर अक्षांश और 85.8 डिग्री पूर्व देशांतर के पास स्थित था। यह पिछले छह घंटों के दौरान करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम की ओर बढ़ा।

मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 23 सितंबर की रात तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट को पार करने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है।

आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान **राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सिय

Related Articles

Back to top button