‘डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार’ के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के “डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार” के लिए प्रदेश के पात्र किसानों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक किसान 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं।
कृषि विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह पुरस्कार राज्य शासन की अधिसूचनाओं एवं संशोधित नियमों के तहत प्रदान किया जाएगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।
यहां से प्राप्त करें आवेदन पत्र
पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी के साथ भरकर संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा करना होगा।
31 जुलाई तक करें आवेदन
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी
पुरस्कार की पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और अन्य दिशा-निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।
कृषि विभाग ने पात्र किसानों से समय-सीमा के भीतर आवेदन कर इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय सम्मान के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने की अपील की है।



