NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 2 करोड़ तक का बीमा कवर, परिवार को भी मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों के कल्याण के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए बीमा सुरक्षा योजना लागू कर दी है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की घोषणा के बाद जारी आदेश के तहत प्रदेश के हजारों NHM कर्मचारियों को अब दुर्घटना, विकलांगता और मृत्यु जैसी परिस्थितियों में व्यापक बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

दरअसल, 13 जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय NHM कर्मचारी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने कर्मचारियों के लिए बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को अमल में लाते हुए कर्मचारियों के लिए बीमा सुरक्षा योजना लागू कर दी गई है।

बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से मिलेगी बीमा सुविधा

छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ के प्रयासों से Bank of India के साथ हुए एमओयू के तहत कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के बीमा कवर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना है।

दुर्घटना से लेकर मृत्यु तक मिलेगा सुरक्षा कवच

योजना के तहत कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, स्थायी पूर्ण एवं आंशिक विकलांगता बीमा, सामान्य मृत्यु पर आर्थिक सहायता और हवाई दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा सहायता और स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) का लाभ भी शामिल किया गया है।

हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर में कार्यरत NHM कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। कठिन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को अब बेहतर सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।

राज्य सरकार का मानना है कि यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने में भी मददगार साबित होगी। NHM कर्मचारी संघ ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button