जय श्री राम सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के चयनित युवा होंगे सम्मानित, मुख्य अतिथि होंगे बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित जय श्री राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित होकर संस्थान और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सफल युवाओं के सम्मान में रविवार, 07 जून को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में Brijmohan Agrawal उपस्थित रहेंगे और चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन शाम 4:30 बजे जय श्री राम निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र, कमल विहार सेक्टर-13, रायपुर में होगा।

संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल ध्रुव, हरीश यदु एवं पवन जायसवाल का चयन अग्निवीर योजना के अंतर्गत हुआ है। वहीं पोखराज वर्मा ने सहायक विस्तार अधिकारी पद पर चयन प्राप्त किया है तथा कुलदीप इसदा का चयन छत्तीसगढ़ पुलिस में हुआ है।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि केंद्र द्वारा युवाओं को निःशुल्क सैन्य एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

यहां अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। केंद्र में प्रतिदिन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया जाता है।

प्रशिक्षण केंद्र के संचालकों ने कहा कि चयनित युवाओं की सफलता अन्य अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान समारोह का उद्देश्य युवाओं के मनोबल को बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, प्रशिक्षुओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। संस्थान ने मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करने और कार्यक्रम की कवरेज करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button