छत्तीसगढ़ को मिले नए PCCF: अरूण पांडे बने वन बल प्रमुख, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ अधिकारी अरूण पांडे को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

अरूण पांडे अब वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव का स्थान लेंगे। श्रीनिवासन राव 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद अरूण पांडे नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

लंबे प्रशासनिक अनुभव वाले अधिकारी

IFS अधिकारी अरूण पांडे वन विभाग में लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें प्रशासनिक अनुभव और वन प्रबंधन में दक्ष अधिकारी माना जाता है। राज्य सरकार ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की है।

सरकार ने जारी किया आदेश

मंत्रालय से जारी आदेश में अरूण पांडे को तत्काल प्रभाव से PCCF एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HoFF) नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है। विभागीय स्तर पर इसे अहम प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।

वन विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने नई नियुक्ति का स्वागत किया है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button