दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु 4 जून तक आवेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा । कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु स्वीकृत एवं रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ एवं मानव संसाधन नीति 2018 के प्रावधानों के अनुसार संपादित की जाएगी।

जारी विज्ञापन के अनुसार पात्र एवं निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 21 मई 2026 से 04 जून 2026 तक शाम 5:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल जिला दंतेवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट www.dantewada.gov.in अथवा निर्धारित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भर्ती हेतु विभिन्न पदों में मेडिकल ऑफिसर (RBSK), डेंटल सर्जन, फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स (SNCU), टेक असिस्टेंट (श्रवण बाधित बच्चों हेतु), सेक्रेटोरियल असिस्टेंट एवं सिक्योरिटी गार्ड के कुल 23 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा एवं संबंधित परिषद में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। सिक्योरिटी गार्ड पद हेतु न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी, रिक्तियों का वर्गवार विवरण एवं आवेदन प्रक्रिया जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button