उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर में 38 डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती

बिलासपुर। उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से की जाएगी। उक्त पद लेवल-6 पे मैट्रिक्स (₹25,300 – ₹80,500) के अंतर्गत है।
भर्ती के अंतर्गत कुल 38 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनका वर्गवार विवरण इस प्रकार है—
अनारक्षित (UR) : 19 पद (जिसमें 05 महिला पद शामिल)
अनुसूचित जाति (SC) : 07 पद (जिसमें 02 महिला पद शामिल)
अनुसूचित जनजाति (ST) : 07 पद (जिसमें 02 महिला पद शामिल)
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) : 05 पद (जिसमें 01 महिला पद शामिल)
कुल रिक्तियों में से 04 पद दिव्यांगजन (OA, OL, OAL, BL, HH, LV, OH, Acid attack victim, Muscular Dystrophy, Dwarfism, Leprosy Cured, Autism) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

नोट के अनुसार पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है तथा आरक्षित पदों में परिवर्तन संभव है। यह भर्ती प्रक्रिया एवं नियुक्ति माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित S.L.P. (C) No. 19668/2022 के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।
भर्ती की प्रथम चरण परीक्षा की तिथि 28 जून 2026 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button