कांकेर सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, चुनाव रद्द करने की याचिका खारिज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े अहम मामले में कांकेर लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद भोजराज नाग को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दायर चुनाव याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिलहाल उनकी जीत बरकरार रहेगी।

यह याचिका कांकेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी बीरेश ठाकुर की ओर से दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी और छेड़छाड़ की गई, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ।

याचिकाकर्ता ने बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों की दोबारा जांच (Verification) कराने की मांग की थी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में कई स्तर पर अनियमितताओं का दावा भी किया गया था।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने प्रस्तुत तथ्यों और दलीलों पर विचार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के फैसले से सांसद भोजराज नाग को बड़ी राहत मिली है।

इस निर्णय के बाद कांकेर लोकसभा सीट पर उनकी जीत वैध बनी रहेगी। वहीं राजनीतिक हलकों में इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button