दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 216 पदों पर भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 216 पदों पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती असिस्टेंट मैनेजर (टूरिज्म /अकाउंट्स), रेडियोग्राफर, पटवारी, रिपोर्टर समेत अन्य पदों के लिए है। शैक्षणिक योग्यता पदानुसार निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तक है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।



