छत्तीसगढ़ में ITMS विस्तार की तैयारी तेज, रायपुर को मिलेंगे 12 करोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) को मजबूत करने और प्रदेश के अन्य शहरों तक इसका विस्तार करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में ITMS के संचालन, वित्तीय व्यवस्था और प्रदेशभर में एकरूपता लाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में रायपुर में ITMS के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा कोष से तत्काल 12 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के सभी शहरों में ITMS के संचालन के लिए एक समान नीति तैयार करने की जिम्मेदारी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपी गई है।

रायपुर ITMS के लिए तत्काल मिलेंगे 12 करोड़

रायपुर में ITMS परियोजना के संचालन के लिए सड़क सुरक्षा कोष से तत्काल 12 करोड़ रुपए उपलब्ध कराने की तैयारी है। यह राशि आयुक्त नगर निगम रायपुर सह पदेन सचिव, रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी को हस्तांतरित की जाएगी।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026-27 में सड़क सुरक्षा कोष के लिए राज्य बजट में पहले से प्रावधानित राशि के अतिरिक्त 12 करोड़ रुपए का प्रावधान अनुपूरक बजट अथवा पुनर्विनियोजन के माध्यम से करने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर, बिलासपुर, नवा रायपुर और दुर्ग में अलग-अलग व्यवस्था

फिलहाल प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में ITMS अलग-अलग एजेंसियों और विभागों के माध्यम से संचालित हो रहा है। रायपुर, बिलासपुर और नवा रायपुर में स्मार्ट सिटी-यूपीएसएस के माध्यम से ITMS परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि दुर्ग में इसका संचालन पुलिस विभाग के माध्यम से किया जा रहा है।

अलग-अलग एजेंसियों के जरिए संचालित व्यवस्था में एकरूपता लाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को ITMS का नोडल विभाग घोषित किया गया है। विभाग को प्रदेश के सभी शहरों के लिए एक समान ITMS पॉलिसी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश के अन्य शहरों में भी ITMS विस्तार की तैयारी

सरकार के निर्देशों के बाद प्रदेश में ITMS को एक समान नीति और वित्तीय ढांचे के तहत संचालित करने की कवायद तेज होने की उम्मीद है। जिन शहरों में ITMS पहले से लागू है, वहां सिस्टम के विस्तार और अपग्रेडेशन के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसे लागू करने की तैयारी की जा रही है।

ITMS के जरिए ट्रैफिक सिग्नल, CCTV कैमरों और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं को एकीकृत कर यातायात प्रबंधन और निगरानी को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है।

त्योहारों के बीच लाइव मॉनिटरिंग प्रभावित

इधर, रायपुर में ITMS की मौजूदा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लाइव मॉनिटरिंग बंद होने के कारण पुलिस की निगरानी व्यवस्था प्रभावित बताई जा रही है।

गणेश चतुर्थी के साथ त्योहारी सीजन शुरू होने के बीच शहर के प्रमुख इलाकों में भीड़ और यातायात का दबाव बढ़ता है। ऐसे में ट्रैफिक सिग्नल और CCTV कैमरों के माध्यम से निगरानी की जरूरत भी बढ़ जाती है। ITMS व्यवस्था प्रभावित होने से हिट एंड रन, वाहन चोरी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान में भी परेशानी आने की बात सामने आ रही है।

तीन चौराहों पर ITMS कैमरों के केबल चोरी

रायपुर के कई चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगे ITMS कैमरों के बंद होने के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र के तीन चौराहों पर कैमरों के केबल चोरी होने का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे कालीबाड़ी चौक पर ITMS ट्रैफिक सिग्नल के खंभे और जंक्शन बॉ

Related Articles

Back to top button