रायगढ़ में 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण, डिप्टी CM अरुण साव ने की चार बड़ी घोषणाएं

 सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के कुल 126.92 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी दिल्ली से वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी भी सौंपी गई।

रायगढ़ को विकसित जिला बनाने तेज गति से हो रहा काम : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायगढ़ तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिले को विकसित जिला बनाने के लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास कार्यों को गति देने के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी सरकार का विशेष ध्यान है।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ नगर निगम की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सूची उन्हें सौंपी गई है। इन कार्यों के लिए जल्द ही स्वीकृति मिलने की बात उन्होंने कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी और शहर की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

शहर के विकास के लिए चार नई घोषणाएं

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ शहर के विकास के लिए चार अतिरिक्त कार्यों की घोषणा की। इनमें—

  • संजय मार्केट के निर्माण एवं उन्नयन के लिए 15.67 करोड़ रुपये।

  • रामलीला मैदान के विकास, मंच एवं पवेलियन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये।

  • तालाब के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए 4.99 करोड़ रुपये।

  • केवड़ाबाड़ी से मरीन ड्राइव तक सनलाईजेशन कार्य के लिए 9.97 करोड़ रुपये।

शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ में सड़क, नाली, जल निकासी, बाजार, खेल और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ अपनी औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के लिए भी जाना जाता है। विकास कार्यों के जरिए शहर की सुविधाओं को बेहतर बनाकर रायगढ़ को विकसित और सुव्यवस्थित शहर के रूप में आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत हो रहा रायगढ़ का इंफ्रास्ट्रक्चर : ओपी चौधरी

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने दिल्ली से वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

श्री चौधरी के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों में रायगढ़ नगर निगम को विभिन्न योजनाओं के तहत 384.66 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति मिली है। वहीं लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जिले में सड़क, भवन और पुल सहित विभिन्न कार्यों के लिए 1426 करोड़ रुपये की स्वीकृति का उल्लेख उन्होंने किया।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा रायगढ़-घरघोड़ा फोरलेन और पूंजीपथरा-तमनार फोरलेन की दिशा में भी काम आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने तमनार-उरगा-लैलूंगा, तमनार बाईपास, कया-कमतरा-चरखापारा-ससकोबा-बंधनपुर और कोड़ातराई-पुसौर फोरलेन सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

ओपी चौधरी ने रायगढ़ में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, संगीत महाविद्यालय भवन और वर्किंग वूमेन हॉस्टल सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की अधोसंरचना को उसकी औद्योगिक पहचान के अनुरूप मजबूत किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को लोकसभा सांसद **राधेश्याम राठिया

Related Articles

Back to top button