मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता श्री विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने  हरिचंदन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री हरिचंदन के साथ अपने पूर्व परिचय और छत्तीसगढ़ से जुड़े उनके कार्यकाल की स्मृतियों को भी साझा किया।

श्री विश्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की यह मुलाकात उनके ओडिशा प्रवास के दौरान हुई।

Related Articles

Back to top button