कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी ठिकानों पर ED की दबिश, 8 सदस्यीय टीम कर रही जांच

धमतरी। करीब 3000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल एक बार फिर जांच एजेंसी की कार्रवाई के केंद्र में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की आठ सदस्यीय टीम ने धमतरी स्थित उनके ठिकानों पर दबिश दी है। टीम के सदस्य घर के अंदर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं, जबकि बाहर सुरक्षा बल तैनात है।

रायपुर जेल से हुई थी गिरफ्तारी

प्रवर्तन निदेशालय ने बीते मंगलवार को रामगोपाल अग्रवाल को रायपुर केंद्रीय जेल से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रायपुर की धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत ने उन्हें सात दिन की ED हिरासत में भेज दिया था।

इसके बाद अब ED की टीम ने धमतरी स्थित उनके ठिकानों पर कार्रवाई की है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

शराब घोटाले समेत इन मामलों में भूमिका का आरोप

जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका रही है। ED के अनुसार, घोटाले से जुड़े पैसों को बड़ी संख्या में इधर-उधर किए जाने का आरोप है।

अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि कथित तौर पर घोटाले से जुड़े पैसों को कहां और किस तरह भेजा गया था।

दस्तावेजों की जांच में जुटी ED

धमतरी स्थित ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान ED की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात है और अंदर टीम के सदस्य जांच प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। मामले में ED की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button