रायपुर में पहली बार होगा तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम, महर्षि आलोक जी देंगे ध्यान और आत्मजागृति का मार्गदर्शन

रायपुर। राजधानी रायपुर में पहली बार महर्षि आलोक जी के सान्निध्य में तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को हर्ष पुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर (रायपुर) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन आनंदम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा जो तनाव, चिंता, मानसिक अशांति और जीवन की व्यस्तता के बीच आंतरिक शांति, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में हैं।

महर्षि आलोक जी पिछले कई वर्षों से ध्यान, आत्मबोध और आंतरिक जागृति के माध्यम से लोगों को मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से अनेक लोगों ने तनाव, भय, क्रोध और नकारात्मक सोच से बाहर निकलकर आत्मविश्वास, सकारात्मकता और संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अनुभव किया है।

कार्यक्रम में क्या मिलेगा?

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान की प्रभावी तकनीकों, भावनात्मक संतुलन, ऊर्जा जागरण, स्वयं को समझने की कला, रिश्तों को बेहतर बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा जीवन में संतुलन और आनंद लाने से जुड़े व्यावहारिक सत्रों का अनुभव मिलेगा।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए इच्छुक प्रतिभागियों से अग्रिम पंजीकरण कराने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का विवरण

  • तिथि: 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026
  • स्थान: हर्ष पुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर (रायपुर)

पंजीकरण के लिए संपर्क

  • 8007372089
  • 8149750156
  • 9406119456

Related Articles

Back to top button