खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ईरान का हमला शुरू, होर्मुज में जहाजों को बनाया निशाना

ईरान ने अपने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के बीच एक बार फिर हमला शुरू कर दिया है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में तीन तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका और ईरान के बीच पिछले महीने हुआ सीजफायर टूटने की कगार पर पहुंच गया है। इस हमले के बाद अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ सैन्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर बड़ा हमला बोल दिया है। एक तरफ जहां अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने ईरान को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल बेचने की दी गई ढील को भी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल देखा गया है।
सूत्रों ने 2 अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से इसकी पुष्टि की। उसने बताया कि ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार रात को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे वाणिज्यिक जहाजों पर 2 मिसाइलें दागीं हैं। हमले में 2 जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मंगलवार तड़के भी हमला हुआ है।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस एजेंसी ने मंगलवार तड़के बताया कि ओमान के लिमाह से लगभग 8 नॉटिकल मील (15 किमी) पूर्व में दक्षिण की ओर यात्रा करते समय टैंकर के बाईं ओर अज्ञात मिसाइल की टक्कर लगी, जिससे आग लग गई। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अमेरिकी मध्य कमान ने भी घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। इस हमले के बाद तनाव बढऩे की संभावना है।
यह घटना तब हुई, जब पिछले सप्ताह कतर में अमेरिका-ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता होर्मुज के मुद्दे पर कोई खास प्रगति के समाप्त हो गई थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में कहा था कि वह समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन एक घंटे में ईरान के पुल भी गिरा सकते हैं। ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की छुट्टी का भी मजाक उड़ाया है। अमेरिका ईरानी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर सकता है।



