NHM Recruitment 2026: बालोद में 67 संविदा पदों पर भर्ती, मेडिकल ऑफिसर समेत कई पदों के लिए 6 जुलाई तक आवेदन

बालोद। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), बालोद द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 67 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बालोद की विज्ञप्ति क्रमांक एनएचएम/संविदा भर्ती विज्ञापन/2026/4355, दिनांक 22 जून 2026 के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
6 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर बंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
यहां भेजना होगा आवेदन
आवेदन पत्र निम्न पते पर भेजना होगा—
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)
पुराना जिला अस्पताल परिसर,
बालोद, छत्तीसगढ़
विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न संविदा पदों को भरा जाएगा। इनमें मेडिकल ऑफिसर (RBSK मेल), ब्लॉक स्तर के पदों सहित अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान एवं आरक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पूर्ण दस्तावेजों के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे। अपूर्ण अथवा निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकाली गई यह भर्ती स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।



