NHM मुंगेली में संविदा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 20 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

मुंगेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेली ने विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 2 जून 2026 से 20 जून 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मानव संसाधन नीति 2018 के तहत की जाएगी। सभी पद पूर्णतः संविदा आधारित होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

20 जून तक कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थी जिले के निर्धारित भर्ती पोर्टल पर जाकर 20 जून 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन के लिए भर्ती पोर्टल:

NHM Mungeli Recruitment Portal

भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अधीन

विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि संविदा नियुक्तियां और चयन प्रक्रिया माननीय सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रावधान भी न्यायालय के अंतिम आदेश के अनुसार लागू होंगे।

एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन पदों के लिए कर सकेगा आवेदन

जिला स्वास्थ्य समिति ने बताया है कि यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे केवल एक बार ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन पदों के लिए आवेदन कर सकता है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

आवेदन से पहले पढ़ें दिशा-निर्देश

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विज्ञापन में दिए गए सभी नियम, शर्तें और दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा।

अधूरे आवेदन, आवश्यक दस्तावेजों के बिना आवेदन अथवा गलत जानकारी देने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।

जिले की वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, पदों का विवरण, पात्रता, चयन प्रक्रिया, मेरिट सूची तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

Mungeli District Official Website

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें, क्योंकि अलग से कोई सूचना नहीं दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button