बलौदाबाजार में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 57 पदों पर संविदा भर्ती, 15 जून तक करें आवेदन

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त 57 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पात्र अभ्यर्थी 15 जून 2026 दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या ऑफलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

जिले की वेबसाइट और गूगल लिंक से करें आवेदन

भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी बलौदाबाजार जिला वेबसाइट के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आवेदन के लिए जारी गूगल फॉर्म लिंक पर भी आवेदन किया जा सकेगा।

16 स्कूलों में होगी भर्ती

जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न रिक्त पदों को संविदा आधार पर भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा संचालित की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button