अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण-प्रक्षेपण


कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का 22 मई 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक परीक्षण-प्रक्षेपण किया गया। इस प्रक्षेपण को सभी परिचालन और तकनीकी मानदंडों पर सफलतापूर्वक प्रमाणित किया गया। यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया।
- लॉन्च की तिथि: 22 मई 2026।
- स्थान: ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज।
- संचालन: यह सफल परीक्षण ‘सामरिक बल कमान’ (Strategic Forces Command) के तत्वावधान में किया गया।
- सफलता: इस प्रक्षेपण ने मिसाइल के सभी तकनीकी और परिचालन मानदंडों को सफलतापूर्वक प्रमाणित कर उसकी विश्वसनीयता को मान्य किया।
अग्नि-1 मिसाइल की मुख्य विशेषताएं:
- प्रकार: यह सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है।
- मारक क्षमता: इसकी मारक रेंज लगभग 700km से लेकर 900 km तक है।
- वजन और लंबाई: यह मिसाइल करीब 15 मीटर लंबी और 12 टन वजनी है।
- पेलोड: यह 1,000 किलोग्राम तक के परमाणु हथियार ले जाने में पूरी तरह सक्षम है।



