रायपुर : मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का किया आत्मीय स्वागत




गौरतलब है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक राज्यों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने, प्रशासनिक अनुभव साझा करने और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।